CG Panchayat Election : पूर्व विधायक के बेटे के सरपंच नामांकन पर विवाद, 2.71 लाख की बकाया राशि को लेकर आपत्ति

CG Panchayat Election, गरियाबंद। बिंद्रानवागढ़ के पूर्व विधायक चरण सिंह मांझी के छोटे सुपुत्र जितेंद्र मांझी ने अपने गृह ग्राम पंचायत गिरशूल से सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। लेकिन इस नामांकन पर विवाद खड़ा हो गया है। सरपंच पद के एक अन्य उम्मीदवार और अधिवक्ता कन्हैया मांझी ने उनके खिलाफ दावा-आपत्ति दर्ज कराई, जिसमें यह आरोप लगाया गया कि जितेंद्र की पत्नी तिरोजा मांझी के सरपंच कार्यकाल (2010-2015) के दौरान पंचायत पर 2.71 लाख रुपये की बकाया राशि थी, जिसे अब तक जमा नहीं किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds