CG News: आठ साल बाद भी किसानों के हाथ खाली : बाईपास सड़क के लिए अधिग्रहित जमीन का अब तक नहीं मिला मुआवजा

CG News: पेंड्रा। किसान नेता सरदार इकबाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने पेंड्रा रोड के एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने आठ साल पहले स्वीकृत पेंड्रा बाईपास सड़क के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग उठाई। प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए किसानों ने नुक्कड़ नाटक का सहारा लिया।

8 साल से मुआवजे का इंतजार

पेंड्रा के अड़भार, कुड़कई, बंधी और अमरपुर के किसानों की जमीन आठ साल पहले बाईपास सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला। किसान लगातार मुआवजे के लिए भटक रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

नुक्कड़ नाटक कर जताया विरोध

दुर्गा चौक, पेंड्रा में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल सिंह के नेतृत्व में किसान एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए किसानों ने अपनी पीड़ा और प्रशासन की उदासीनता को उजागर किया। किसानों ने नारे लगाकर अपनी मांगों को मजबूती से रखा:

  • “हक हमारा, ज़मीन हमारी, छीन ले सरकार ने”

  • “8 साल से रेंग-रेंग कर थक गए पाँव हमर रे”

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय तक मार्च निकाला और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए और कहा –

“वोट पा कर नेता बन गए, सांसद और विधायक रे…”

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds