CG News: चुनाव कार्यालय का उद्घाटन : जिलाध्यक्ष की कार्यकर्ताओं से अपील, सभी भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए जुटें

CG News: नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में निकाय चुनाव के बाद त्रि -स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जोर -शोर से तैयारी चल रही है। कुकरेल में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 के भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अजय फत्ते लाल ध्रुव ने चुनावी कार्यलय का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि, भाजपा के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए कमर कसकर तैयार हो जाएं।

प्रकाश बैस ने कहा कि, कुकरेल में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 के भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अजय फत्ते लाल ध्रुव के चुनावी कार्यलय के शुभारंभ किया। उपस्थित कार्यक्रर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्य करने के लिए डेनिस चंद्राकर, चुनाव प्रभारी कमल डागा, मण्डल अध्यक्ष कुकरेल संजय मरकाम ने भी अपने उद्द्बोधन से प्रेरित किया।

ये लोग रहे मौजूद 

CG News: इस कार्यक्रम में गोपी किशन कश्यप, टिकेश्वर साहू, दिव्येंद्र सिंह परिहार,संजय मरकाम, गोलू मंडावी, अखिलेश प्रजापति, ननकु मानिकपुरी, बृजलाल मंडावी, प्रेम सिंह सलाम, ईश्वरी नेताम, चंद्रकला साहू, गौरी ध्रुव, ऋतु साहू, शुभम यदु, केशव साहू, वासुदेव गंजीर, मोक्ष साहू, लोकेश कृष्णा, शैलेंद्र साहू, वरुण नेताम,तुकाराम साहू, विनोद यादव, इंद्राणी निषाद, विजय कांत साहू, कलेश्वरी नेताम, अश्वनी साहू, भीष्म साहू, नरेंद्र चंद्राकर, घनश्याम साहू, हेम लाल ध्रुव, मोहनदास मानिकपुरी, भानु साहू, चंद्र प्रकाश साहू, देव चरण सिंहा, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 के सभी बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds