लॉगिन

CG News : मुख्यमंत्री साय ने स्वामित्व कार्ड वितरण का किया शुभारंभ

Chhattisgarh January 18, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
CG News : मुख्यमंत्री साय ने स्वामित्व कार्ड वितरण का किया शुभारंभ

CG News

CG News रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महासमुंद में स्वामित्व कार्ड वितरण का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने कार्रयक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा और दूरदर्शी सोच के अनुरूप राज्य सरकार ने स्वामित्व योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए मजबूती से कदम उठाया है. स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की प्रभावी पहल है. संपत्ति का अधिकार केवल भूमि और अन्य संसाधनों के कानूनी स्वामित्व तक ही सीमित नहीं हैं,  बल्कि यह व्यक्तियों और समुदायों को आत्मनिर्भरता, स्थिरता और सम्मानित जीवन जीने का आधार प्रदान करता है. यह अधिकार विशेष रूप से हमारे समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के लिए आर्थिक, सामाजिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है,  इसलिए भू-अभिलेखों को पारदर्शी और प्रभावी बनाना हमारी प्राथमिकता है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds