CG News: 10 और बागी निकाले गए : पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में उतरने वालों पर कांग्रेस का एक्शन

बलौदाबाजार। CG News: बलौदाबाजार जिले में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए 10 नेताओं को 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। इन नेताओं ने नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ा था। निष्कासित किए गए नेताओं में छह भाटापारा नगर पालिका क्षेत्र से और दो सिमगा, एक कसडोल और एक टुंड्रा से हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने पत्र जारी कर कार्रवाई की है।

देखिए लिस्ट 

undefined

CG News: दिलचस्प बात यह है कि, जहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में 10 से अधिक नेताओं की पार्टी में वापसी कराई, वहीं बलौदाबाजार में निष्कासन की यह कार्रवाई राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। इससे साफ है कि पार्टी अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपना रही है। वहीं भाजपा ने भी नगरीय निकाय चुनाव में बागी उम्मीदवारों को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds