लॉगिन

CG नक्सलियों ने बिछा रखा है आईईडी का जाल, घेरने निकले जवान का पैर पड़ते ही ब्लास्ट

Chhattisgarh April 26, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG नक्सलियों ने बिछा रखा है आईईडी का जाल, घेरने निकले जवान का पैर पड़ते ही ब्लास्ट

CG नक्सलियों ने बिछा रखा है आईईडी का जाल, घेरने निकले जवान का पैर पड़ते ही ब्लास्ट

बीजापुर : छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है. नक्सलियों को घेरने के लिए निकला एक जवान आईईडी की चपेट में आकर घायल हो गया है. इलाज के लिए तुरंत ही सीआरपीएफ के कैंप में लाया गया है.

दरअसल ये वही इलाका है जहां नक्सलियों ने खुद की सुरक्षा के लिए आईईडी का जाल बिछाकर रखा है. इसकी जानकारी खुद नक्सलियों ने हालही में पर्चा जारी कर दी थी और कहा था कि ग्रामीण इस इलाके में न आएं. दो राज्यों के बॉर्डर पर सबसे बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. 10000 की संख्या में सुरक्षा बलों के जवानों ने नक्सलियों को पूरी तरह से घेर लिया है. नक्सलियों के कोर इलाके में जवान आगे बढ़ रहे हैं और लगातार मुठभेड़ हो रही है. इस इलाके में जवान भी फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रहे हैं क्योंकि इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आईईडी लगा रखी है. बताया जा रहा है कि यहां बड़ी संख्या में आईईडी को बरामद कर डिफ्यूज भी किया गया है.

जारी है ऑपरेशन 

इसी आईईडी की चपेट में एक जवान का पेैर आ गया और जोरदार धमाका हो गया. इस घटना में एक जवान घायल हुआ है. जिसे साथी जवानों ने तुरंत ही इस इलाके से निकाला. घायल जवान का सीआरपीएफ के कैंप में चल रहा है. नक्सलियों के खिलाफ ये बड़ा ऑपरेशन लगातार जारी है. बीजापुर के एसपी जितेंद्र  यादव ने भी इसकी पुष्टि की है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds