CG शादी में पहुंची मंत्री का दिखा अलग अंदाज : भौंचक्के रह गए लोग, बाद में बोले- ‘दिल जीत लिया’

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में राजनीति से इतर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचीं। उन्होंने वहां सादगी का परिचय दिया। मंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद बैठकर दोना-पत्तल सिलने लगीं। विवाह समारोह जरही ब्लॉक के राजकिशोर नगर में था।

नए जोड़ों को दीं शुभकामनाएं

शनिवार को सूरजपुर में कई विवाह कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े इन कार्यक्रमों में शामिल हुईं। उन्होंने नए जोड़ों को खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं। जरही के राजकिशोर नगर में बिसाहू राजवाड़े के घर पर उनका व्यवहार पारिवारिक था। उन्होंने औपचारिकता से दूर, लोगों के साथ बैठकर दोना-पत्तल सिलने का काम किया।

मंत्री की सादगी देख हैरान रह गए लोग

मंत्री राजवाड़े का यह रूप देखकर लोग हैरान थे। प्रदेश की एक मंत्री को आम लोगों के बीच इस तरह सहज देखकर लोग बहुत खुश हुए। यह पल सभी के लिए यादगार बन गया।

कौन हैं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

लक्ष्मी राजवाड़े एक साधारण परिवार से हैं। वह सरगुजा संभाग में ओबीसी महिला चेहरा के रूप में लंबे समय से काम कर रही थीं। उनके काम से प्रभावित होकर पार्टी ने उन्हें भटगांव विधानसभा का टिकट दिया। वह पहली बार में विधायक बनीं और इसके बाद उन्हें मंत्री पद भी मिल गया। लक्ष्मी राजवाड़े सरगुजा जिले के बीरपुर गांव से आती हैं। इससे पहले, वह जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds