CG खेत में बीमार मिला लकड़बग्घा : वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, कीटनाशकयुक्त पानी पी लेने की आशंका

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक लकड़बग्घा खेत में बीमार पड़ा दिखा। सूवलना मिलने पर वन विभाग ने पिंजरे के माध्यम से उसका रेस्क्यू कर प्रारंभिक उपचार के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर रखा है। बताया जा रहा है कि, लकड़बग्घे के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले है। मामला प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के कपसरा गांव की है।

वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि, सूरजपुर प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के कपसरा गांव के एक खेत में लकड़बग्घा बीमार अवस्था में पड़ा है। इसके बाद वन विभाग की मौके पर पहुंची और बीमार पड़े  लकड़बग्घा का सफल रेस्क्यू किया। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर रखा है। धान के फसलों में कीटनाशक युक्त पानी पीने से बीमार होने की आशंका जताई जा रही हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds