CG युवती के साथ गैंगरेप : जंगल में चट्टानों के बीच बेहोशी की हालात में मिली लड़की, शरीर पर कई जगह चोटों के निशान

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में 21 साल की एक लड़की के साथ बर्बरता पूर्वक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर जान की कोशिश भी की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कवर्धा जिले के बंदौरा के जंगलों में चट्टानों के बीच लड़की बेहोशी की हालात में पड़ी मिली है। उसी स्थान पर पिकनिक मनाने गए कुछ युवकों ने बेहोशी की हालत में पड़ी युवती को देखा। उसे देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई है। डाक्टरों ने बताया है कि, लड़की के पाइवेट पार्ट में काफी चोट आई है।

शरीर पर जगह-जगह बर्बरता के निशान

लड़की के परिजनों ने भी सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि, युवती के साथ बर्बरता की सारी सीमाएं लांघी गई हैं। युवती के पैर का नाखून गायब है, गले और शरीर के दूसरे हिस्सों में भी गंभीर चोट लगे हैं। जहां युवती बेहोशी की हालत में पड़ी मिली है, वह इलाका कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds