लॉगिन

CG : कंटेनर में भरकर ओडिशा से यूपी ले जा रहा था गांजा, एक करोड़ के माल के साथ ड्राइवर गिरफ्तार

Chhattisgarh March 18, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : कंटेनर में भरकर ओडिशा से यूपी ले जा रहा था गांजा, एक करोड़ के माल के साथ ड्राइवर गिरफ्तार

CG : कंटेनर में भरकर ओडिशा से यूपी ले जा रहा था गांजा, एक करोड़ के माल के साथ ड्राइवर गिरफ्तार

कोरबा. गांजा तस्करी मामले में कटघोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिले में पहली बार एक करोड़ का गांजा जब्त किया गया है. गांजा तस्कर कंटेनर वाहन से गांजे की बड़ी खेप ओड़िशा से उत्तरप्रदेश खपाने ले जा रहा था. मुखबिर की सूचना पर कटघोरा पुलिस ने यह कार्रवाई की.

यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर सुतर्रा रापाखर्रा पुल के पास कंटेनर वाहन को रोका और गाड़ी की तलाशी ली. कंटेनर से 500 किलो गांजा बरामद किया गया. जब्त गांजे की कीमत लगभग एक करोड़ बताई जा रही है.

पुलिस ने कंटेनर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. कटघोरा पुलिस कंटेनर चालक से पूछताछ कर रही. इस गांजा तस्करी में अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ हो सकता है. बता दें कि काफी लंबे समय से इस क्षेत्र में गांजा तस्करी का खेल चल रहा था. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds