लॉगिन

CG : सहेली के भाई ने महिला से की छेड़छाड़, पति ने विरोध करने पर गड़ासा से किया हमला

Crime January 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : सहेली के भाई ने महिला से की छेड़छाड़, पति ने विरोध करने पर गड़ासा से किया हमला

CG : सहेली के भाई ने महिला से की छेड़छाड़, पति ने विरोध करने पर गड़ासा से किया हमला

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां पर एक विवाहित महिला के साथ उसकी ही सहेली के भाई ने छेड़छाड़ किया। इसके बाद महिला के पति ने विरोध किया। वहीं इस दौरान आक्रोश में आकर आरोपी युवक ने महिला के पति पर गड़ासा हमला कर दिया। जिससे महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

दरअसल, यह पूरा ममला गांधीनगर थाना क्षेत्र के शांति नगर का है। जहां की विवाहित महिला अपने पति के साथ सहेली के घर घूमने गई थी। इसी दौरान सहेली का भाई महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद पति ने बीच बचाव करते हुए इसका विरोध किया। तभी आक्रोशित आरोपी युवक ने महिला के पति पर ही वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds