लॉगिन

CG : निकुंज हार्डवेयर में लगी आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

Chhattisgarh July 17, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : निकुंज हार्डवेयर में लगी आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

CG : निकुंज हार्डवेयर में लगी आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

सक्ती : नगर के अखराभाटा रोड ओम ट्राली के पीछे निकुंज हार्डवेयर में शाम सात बजे के करीब आग लग गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकान के मालिक को दी। वहीं मोहल्लेवासियों और नगर पालिका की मदद से आग पर काबू पाया गया। आगजनी में लाखों रूपए का सामान जलकर खाक हो गया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

मोहल्लेवासियों की मदद एवं नगरपालिका के सहयोग से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर नगर पालिका सीएमओ संजय सिंह फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शटर खोलकर आसपास के लोगों के साथ आग बुझाने की प्रयास में जुट गया। आग पर काबू पाने के बाद देखा गया कि दुकान में बिक्री के लिए रखा गया सामान आग की चपेट में आ गया था। आगजनी से कितना नुकसान हुआ है इसका अनुमान लगाना अभी मुश्किल है मगर लाखों रूपए का सामान जल गया है। व्यवस्थित होने के बाद में नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds