लॉगिन

CG – भीषण गर्मी : सबसे गर्म जिला रायगढ़; लू को लेकर 11 जिलों में ऑरेंज और 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Chhattisgarh June 20, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG – भीषण गर्मी : सबसे गर्म जिला रायगढ़; लू को लेकर 11 जिलों में ऑरेंज और 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

CG – भीषण गर्मी : सबसे गर्म जिला रायगढ़; लू को लेकर 11 जिलों में ऑरेंज और 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले भीषण गर्मी लोगों को झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को सबसे गर्म जिला रायगढ़ रहा।

प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा और कांकेर जिले येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 48 घंटों के लिए 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आने का सिलसिला जारी है। राजस्थान से गर्म हवाएं आ रही हैं। इसलिए लू के हालात बन रहे हैं।

रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायगढ़ जिला रहा, यहां का तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजनांदगांव में तापमान 44.5 डिग्री रहा। जांजगीर में 44.4 डिग्री, बलौदाबाजार में 44.2 डिग्री, मुंगेली में 44.1 डिग्री, बिलासपुर में 43.6 डिग्री, दुर्ग जिले का तापमान 43.4 डिग्री, महासमुंद में 42.5 डिग्री , रायपुर में 42.4 डिग्री, जशपुर में 42.4, कोरबा में 42.3, बलरामपुर में 42 और कोरिया में 41.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

कब होगी मानसून की एंट्री
प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले दो दिन खास बदलाव की संभावना नहीं है। दो दिन बाद तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने के संकेत हैं। यहां रात में अपेक्षाकृत अधिक गर्म होगी। फिलहाल मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकुल परिस्थितियां बनी हुई है और उम्मीद की जा रही है कि दो दिन के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो सकती है।

 

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds