cg election: सार्वा का प्रचार अभियान : तीन गांवों में लीं बैठकें, बोले- ट्रिपल इंजन की सरकार से होगा विकास

नगरी।cg election:  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के भाजपा प्रत्याशी अरुण सार्वा क्षेत्र में जोर-शोर से चुनाव प्रचारमें लगे हैं। इस दौरान ग्राम मोदे, छिपली, सम्बलपुर, में व्यापक जनसंपर्क और बैठकों का आयोजन किया। बैठक में ग्रामीणों को भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। पंचायत स्तर पर भी भाजपा को जिताने की अपील की।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अरुण सार्वा ने कहा कि, देश और प्रदेश में भाजपा सरकार बन चुकी है। अब यदि ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायतों में भी भाजपा को मौका मिलता है, तो क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। जब केंद्र, राज्य और पंचायतकृतीनों स्तर पर भाजपा की सरकार होगी। विकास की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा और जनता तक उनका पूरा लाभ पहुंचेगा।

भाजपा को बनाएं विजयी

cg election: भाजपा प्रत्याशी अरुण सार्वा ने बताया कि, भाजपा सरकार की कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं का तभी सफल मिलेगा। जब स्थानीय स्तर पर भी भाजपा के प्रतिनिधि चुने जाएंगे। पंचायत चुनाव में हर वोट महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि, वे भाजपा को विजयी बनाकर अपने क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करें।

राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी 

cg election: इस बैठक में चुनाव प्रभारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर दुबे ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही मतदाताओं को मतपत्र में किस तरह से मतदान करना है इसकी भी समझाइश दी। वभिन्न ग्रामों में बैठक और जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी अरुण सार्वा के साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds