CG Election: प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के ठेले पर पहुंचे वित्त मंत्री : चाय बनाकर लोगों को पिलाया, प्रत्याशी के पक्ष में की अपील

रायगढ़।CG Election: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ के भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के चाय ठेले पर पहुंचकर चाय बनाई और लोगों को पिलाई। उनकी सादगी और जमीनी जुड़ाव को लेकर शहरभर में चर्चा हो रही है।
भाजपा ने रायगढ़ में इस बार महापौर प्रत्याशी के रूप में चाय बेचने वाले जीवर्धन चौहान को टिकट दिया है। इस मौके पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हरिभूमि डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि, जनता इस बार भाजपा को भारी बहुमत से जिताएगी और राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।
वित्त मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी की जीत का किया दावा
CG Election: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी की जीत का भी दावा किया और कहा कि, पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। ओपी चौधरी के इस अनोखे अंदाज को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।