CG Election: कांग्रेस का सूपड़ा साफ : 27 जिलों में भाजपा अध्यक्ष, 116 जनपदों पर भी कब्जा

रायपुर।CG Election:  नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। सभी नगर निगमों में जहां भाजपा के महापौर बने, वहीं अब भाजपा सभी निगमों में सभापति भी बनाने में जुटी है। जहां-जहां सभापति के चुनाव हुए हैं, वहां पर भाजपा को सफलता मिली है। एक दिन पहले ही रायपुर के नगर निगम में भी भाजपा का सभापति बना है। इसी के साथ सभापति बना है। इसी के साथ पंचायत चुनावों के बाद भाजपा ने जहां जपद पंचायतों में अध्यक्षों के सबसे ज्यादा पद जीते हैं, वहीं जिला पंचायतों में भी अब तक हुए चुनाव में सभी 27 जिलों में अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने में सफलता प्राप्त की है।

116 जनपद में जीते भाजपा के अध्यक्ष 

CG Election: जनपदों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा को बड़ी जीत मिली है। 146 जनपदों में से अब तक 129 में हुए चुनाव में भाजपा के 116 में अध्यक्ष और 119 में उपाध्यक्ष बने हैं। कांग्रेस के 10 अध्यक्ष और 8 उपाध्यक्ष जीते हैं। इसी के साथ सीपीआई के दो अद्यक्ष और दो उपाध्यक्ष जीते। एक अध्यक्ष गोंडवाना पार्टी का भी जीता है। अभी 17 जनपदों के चुनाव बचे हैं। सभी में 12 मार्च तक चुनाव पूरे हो जाएंगे।

बलौदाबाजार, कबीरधाम, बालोद और बिलासपुर में जीते 

CG Election:  शनिवार को चार जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव हुए। भाजपा के पंचायत चुनाव के प्रदेश प्रभारी सौरभ सिंह के मुताबिक बालोद में तारिणी चंद्राकर जहां अध्यक्ष बनी हैं, वहीं उपाध्यक्ष का चुनाव तेजराम साहू जीते हैं। कबीरधाम में ईश्वरी साहू अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध जीते हैं। उपाध्यक्ष का चुनाव कैलाश चंद्रवंशी भी निर्विरोध जीते। बलौदाबाजार में आकांक्षा जायसवाल अध्यक्ष और पवन साहू उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीते हैं। बिलासपुर में अध्यक्ष पद का चुनाव राजेश सूर्यवंशी जीते। ललिता संतो। कश्यप उपाध्यक्ष का चुनाव जीती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds