CG : जादू-टोने के शक में बुजुर्ग तांत्रिक की हत्या, 2 सगे भाई गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। जिले में जादू-टोने के शक में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग घर के आंगन में सोया हुआ था। इसी बीच दो युवक घर पहुंचे और उन्होंने कुल्हाड़ी से बुजुर्ग पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 15 मई को मारजुम गांव के रहने वाले बोड्डा पोडियामी ने कटेकल्याण थाना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसने पुलिस को बताया था कि 14 मई की रात मारजूम के जंगलपारा में स्थित अपने घर के आंगन में सो रहा था। पास में ही पिता भी सोए हुए थे। इसी बीच रात करीब 11 बजे गांव के ही रहने वाले गुड्डी मुचाकी और नंदू मुचाकी घर पहुंच गए।

उन्होंने उसके पिता हिड़मा पोड़ियामी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। उनके सिर समेत शरीर के अन्य अंगों में वार किया गया। जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। युवक ने पुलिस को बताया कि जादू-टोन के शक में हत्या हुई है।

इससे पहले भी इसी बात पर पिता से झगड़ा करते रहते थे। वहीं पुलिस ने FIR दर्ज की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वहीं दोनों आरोपियों को गांव से ही पकड़कर लाया गया। जिन्हें कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। उनके पास से हत्या में उपयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button