लॉगिन

CG : शिक्षा मंत्री का इस्तीफे के बाद पहला बयान – छलका दर्द, बोले- इस्तीफा दिया नहीं जाता, लिया जाता है

Chhattisgarh July 13, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG : शिक्षा मंत्री का इस्तीफे के बाद पहला बयान – छलका दर्द, बोले- इस्तीफा दिया नहीं जाता, लिया जाता है

CG : शिक्षा मंत्री का इस्तीफे के बाद पहला बयान – छलका दर्द, बोले- इस्तीफा दिया नहीं जाता, लिया जाता है

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बघेल मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है. प्रेम साय सिंह स्कूल शिक्षा और आदिम जाति कल्याण मंत्री थे. इस्तीफे के बाद प्रेमसाय सिंह टेकाम अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे. जहां टेकाम ने कहा कि इस्तीफा दिया नहीं जाता, लिया जाता है.

टेकाम ने कहा कि किसे मंत्रीमंडल में रखना है किसे नहीं ये मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है. मुझे बताया गया कि पार्टी हाई कमान का निर्देश है कि आपको इस्तीफा देना है, जिसके बाद वह इस्तीफा सौंप दिए हैं. साथ ही उन्होंने निराश होते हुए कहा कि इस्तीफा दिया नहीं जाता, लिया जाता है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds