लॉगिन

CG : एकतरफा प्रेम में सनकी ने चार साल के मासूम बच्चे को जिंदा जलाया, कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Chhattisgarh November 28, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : एकतरफा प्रेम में सनकी ने चार साल के मासूम बच्चे को जिंदा जलाया, कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

CG : एकतरफा प्रेम में सनकी ने चार साल के मासूम बच्चे को जिंदा जलाया, कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की रायपुर कोर्ट ने चार साल के मासूम की हत्‍या के दोषी को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2022 के अप्रैल महीने का है, जब आरोपी पंचराम ने एक 4 साल के बच्चे का अपहरण किया और उसे बेमेतरा ले जाकर जिंदा जलाकर हत्या कर दी।

आरोपी पंचराम ने यह कृत्य एक तरफा प्रेम संबंध के चलते पड़ोस में रहने वाले बच्चे को अपनी नाराजगी का शिकार बना लिया। पंचराम ने क्रूरतापूर्वक बच्चे की जान ले ली। अदालत ने इस जघन्य अपराध के लिए आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds