लॉगिन

आसमान से बरसी मौत : आकाशीय बिजली गिरने से 4 स्कूली बच्चे समेत 8 लोगों की मौत

Chhattisgarh September 23, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
आसमान से बरसी मौत : आकाशीय बिजली गिरने से 4 स्कूली बच्चे समेत 8 लोगों की मौत

आसमान से बरसी मौत : आकाशीय बिजली गिरने से 4 स्कूली बच्चे समेत 8 लोगों की मौत

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आसमान से बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई. इनमें 4 स्कूली बच्चे और 4 ग्रामीण हैं. बताया जा रहा कि आज दोपहर बारिश से बचने के लिए सभी लोग खंडहर में रुके थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई. यह घटना जोरातराई गांव की है.

सूबे में आसमानी आफत से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से राजनांदगांव जिले में आठ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं।

दरअसल, दोपहर में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। जिला मुख्यालय के करीब ही सोमनी थाना क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस। घटना सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातराई की।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds