लॉगिन

CG शराब पीने के बाद दो युवकों की मौत : शराब के जहरीली होने की आशंका, पुलिस कर रही जांच

Chhattisgarh October 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG शराब पीने के बाद दो युवकों की मौत : शराब के जहरीली होने की आशंका, पुलिस कर रही जांच

CG शराब पीने के बाद दो युवकों की मौत : शराब के जहरीली होने की आशंका, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले में शराब पीने के बाद दो युवकों की संदिग्ध परिस्थिति में  मौत हो गई। इसके की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात को बुडगहन निवासी दो युवक एक साथ में शराब पीते है। शराब पीने के बाद घर में अचानक दोनों युवकों की तबीयत बिगड़ने लगती हैं। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए बलौदा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि, जहरीली शराब पीने की वजह दोनों की मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds