CG Crime News: बंद मकान में खून से लथपथ महिला की लाश मिली, पति फरार

बिलासपुर। होली की रात पारिवारिक विवाद पर सरकंडा के चिंगराजपारा में बंद मकान के भीतर महिला का खून से लथपथ लाश मिली है। इधर महिला का पति फरार है। पुलिस को आशंका है कि महिला का पति हत्या कर फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को दी है। उसके पति की तलाश की जा रही है। पति के पकड़े जाने के बाद महिला की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

सरकंडा के चिंगराजपारा भरत चौक के पास रहने वाला मुकेश साहू राेजी मजदूरी करता था। उसने एक साल पहले ही श्वेता कौशिक से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से दोनों किराए के मकान में रह रहे थे। आसपास के लाेगों ने बताया कि मुकेश और श्वेता के बीच आए दिन मामूली बातों को लेकर विवाद होता था। सोमवार को मुकेश शराब के नशे में था। रात को दोनों के बीच पारिवारिक बातों को लेकर विवाद हो रहा था। मोहल्ले के लोगों को आए दिन होने वाले विवाद की जानकारी थी। इसके कारण किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद उनकी आवाज आनी बंद हो गई।

सुबह लोगों ने उनके मकान में ताला लगा देखा। किसी अनहोनी की आशंका पर मोहल्ले के लोगों ने सरकंडा पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मोहल्ले वालों की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़ा गया। अंदर श्वेता की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। पास में ही रक्तरंजित कुल्हाड़ी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों को से पूछताछ कर श्वेता के स्वजन की जानकारी जुटाई है। उन्हें घटना की जानकारी दी गई है। पंचनामा के बाद शव चीरघर भेज दिया गया है। स्वजन के आने के बाद शव का पीएम कराया जाएगा। इधर पुलिस ने पति की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds