लॉगिन

CG : जैजैपुर विधानसभा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जनपद पंचायत अध्यक्ष समेत 6 सदस्यो ने थामा भाजपा का दामन

Chhattisgarh October 7, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : जैजैपुर विधानसभा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जनपद पंचायत अध्यक्ष समेत 6 सदस्यो ने थामा भाजपा का दामन

CG : जैजैपुर विधानसभा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जनपद पंचायत अध्यक्ष समेत 6 सदस्यो ने थामा भाजपा का दामन

सक्ती :  जिले के जैजैपुर विधानसभा से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जैजैपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष समेत 6 सदस्य ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है, जिसके बाद सभी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि जिला कार्यालय सक्ती में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा की उपस्थिति में जैजैपुर जनपद अध्यक्ष ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा प्रवेश करने वालो में जैजैपुर जनपद अध्यक्ष रोशनी चंद्रा, किशन साहू जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 12, नारायण निराला जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 03, रंभा भारद्वाज जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 23 हसौद, अंजनी सिदार जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 01 रायपुरा, कृष्ण कुमार चंद्रा जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 02 बर्रा, राधे श्याम चंद्रा जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 11 तुषार को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds