लॉगिन

CG : राजधानी के बीरगाव इलाके में आचार संहिता लागू नहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

Chhattisgarh January 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : राजधानी के बीरगाव इलाके में आचार संहिता लागू नहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

CG : राजधानी के बीरगाव इलाके में आचार संहिता लागू नहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने चुनावी तैयारियो को लेकर जानकारी साझा करते हुए कहा कि ‘जागो’ कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत मतदान का प्रयास रहेगा. उन्होंने बताया कि रायपुर से लगे बिरगांव को छोड़कर पूरे रायपुर जिले में 20 जनवरी से आचार संहिता लागू है. बता दें प्रदेश में 11 फरवरी को नगरीय चुनाव होंगे और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरण में 17,20 और 23 फरवरी को होंगे.

रायपुर जिले में नगरीय निकायों में कुल 1290 मतदान केंद्र होंगे. रायपुर नगर निगम के 70 वार्डो में 1095 मतदान केंद्र होंगे. जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 1378 मतदान केंद्र होंगे. इसके साथ ही नगरीय निकाय में 69 और त्रिस्तरीय पंचायत के लिए 4 सहायक मतदान केंद्र होंगे. नगरीय निकाय को 107 और त्रिस्तरीय पंचायत को 97 सेक्टरों में बाटा गया है. वहीं मतदाता संख्या की बात करें तो रायपुर नगर निगम में कुल 10 लाख 36 हजार 79 मतदाता वोट डालेंगे. नगरीय निकाय चुनाव में 11 रिटर्निंग ऑफिसर होंगे. वहीं पंचायत में 5 रिटर्निंग और 74 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds