Site icon khabriram

CG : बेशकीमती पत्थर के नाम पर कारोबारी से 72 लाख की ठगी, आरोपी की तलाश जारी

रायपुर : राजधानी से ठगी का बड़ा मामला समाने आ रहा है, यहां ठगों ने एक कारोबारी को 72 लाख का चूना लगा दिया। ठगों ने कारोबारी को बताया था कि उसके बाद बेशकीमती रत्न है, जिसकी मार्केट में वैल्यू करोड़ों रुपये है। इसी बेशकमीती पत्थर के नाम पर ही कारोबारी से 72 लाख की ठगी की गयी। कारोबारी से ठगों ने बेशकीमती पत्थर के बहाने कई किस्तों में रुपए वसूल कर लिए। इसके बाद भी जब उन्होंने धातु का बना पत्थर नहीं दिया।

जानकारी के मुताबिक राजा तालाब के रहने वाले तेज कुमार बजाज संबलपुर के रहने वाले एक व्यक्ति से संपर्क में आये। उसने बेशकीमती धातु के पत्थर के बारे में बताया। शातिरों ने कहा कि इस पत्थर को बाजार में बेचने पर तीन गुना मुनाफा मिलेगा। इसके बाद कारोबारी उनके झांसे में आ गया। 3 साल तक कई किस्तों में 72 लख रुपए वसूल कर लिए। जब तेज उन्हें कीमती पत्थर देने की बात करता वह टाल मटोल कर देते थे।

आखिरकार व्यापारी ने सिविल लाइन थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने संबलपुर के रहने वाले प्रेमानंद जति विजय कुमार और आलोक प्रधान समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामले में सिविल लाइन पुलिस जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Exit mobile version