लॉगिन

CG : प्रेमी ने प्रेमिका को विधायक कार्यालय के ऊपर किया LipKiss, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल…

Chhattisgarh May 6, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG  : प्रेमी ने प्रेमिका को विधायक कार्यालय के ऊपर किया LipKiss, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल…

CG : प्रेमी ने प्रेमिका को विधायक कार्यालय के ऊपर किया LipKiss, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल…

दुर्ग। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के कैम्प वन जलेबी चौक स्थित विधायक कार्यालय के ऊपर प्रेमी जोड़े का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा. इस वीडियो में कपल बेफिक्र होकर अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है.

बता दें कि रिकेश सेन ने विधायक बनते ही लगातार एक्शन मोड में है. हाल ही में उन्होंने भिलाई में OYO होटल को बंद कराया था. उन्होंने कहा था कि यहां देह व्यापार का धंधा चल रहा था और छत्तीसगढ़ की संस्कारधांनी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी. इसके चलते इसे बंद कराया गया. विधायक सेन ने गार्डन में भी दबिश देकर प्रेमी जोड़ों को समझाइश दी थी. इस दाैरान कपल्स ने कहा था कि OYO भी बंद करा दिया, अब जाएं तो कहां जाएं. वहीं अब विधायक कार्यालय में ही प्रेमी जोड़े का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा. फिलहाल जिले से बाहर होने के कारण इस मामले में विधायक ने कोई बयान नहीं दिया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds