CG अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिरी बोलेरो : एक महिला सहित दो की मौत, 7 घायल, मोदी के कार्यक्रम में जा रहे थे भाजपाई

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ से बिलासपुर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिरी। बताया जा रहा है कि, बोलेरो सवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर मोहभाठा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में एक महिला राहगीर और बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं। हादसा कोटमी के पास सोन नदी पर बने पुलिया में हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के मोहभाठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं की वाहन हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक महिला राहगीर और बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 7 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोटमी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सोन नदी पर बने पुलिया में हुई।

तेज रफ्तार ने ली जान 

ग्रामीणों के अनुसार, बोलेरो का चालक वाहन को तेज गति से चला रहा था और जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां संकरी पुलिया और मोड़ भी है। ग्रामीणों ने बताया जिस महिला राहगीर की मौत हुई है वह सोन नदी में फूल का विसर्जन करने जा रही थी। तेज रफ्तार होने की वजह से बोलेरा चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और महिला को ठोकर मारते हुए पुलिया से नीचे जा गिरा। इस हादसे में महिला राहगीर और बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 7 लोग घायल हो गए।

घायलों को भेजा गया अस्पताल 

आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी सहित पूरे प्रशासन ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों की जानकारी ली। साथ ही इलाज की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

2023 में भी भाजपाई हुए थे हादसे का शिकार 

इसके पहले भी साल 2023 में बिलासपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने मनेंद्रगढ़ से जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार कारीआम केंदा घाटी में दुर्घनाग्रस्त हुई थी। उस हादसे में भी कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button