लॉगिन

CG निकाय चुनाव के नतीजे : जशपुर के 5 निकायों में 3 पर भाजपा का कब्जा, 2 पर कांग्रेस की जीत

Chhattisgarh February 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG निकाय चुनाव के नतीजे : जशपुर के 5 निकायों में 3 पर भाजपा का कब्जा, 2 पर कांग्रेस की जीत

CG निकाय चुनाव के नतीजे : जशपुर के 5 निकायों में 3 पर भाजपा का कब्जा, 2 पर कांग्रेस की जीत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मेयर-पार्षद चुनाव की काउंटिंग चल रही है। EVM के वोट गिने जा रहे हैं। इससे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। वहीं जशपुर के 5 नगरीय निकायों में दो कांग्रेस और 3 भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी की जीत हुई है।

नगर पालिका जशपुर में भाजपा प्रत्याशी अरविंद भगत 3154 वोटो से जीते हैं। नगर पंचायत बगीचा में भाजपा प्रत्याशी प्रभात सिडाम 1342 वोटो से जीते। नगर पंचायत पत्थलगांव में भाजपा की संगीता सिंह 1440 वोटो से जीती। नगर पंचायत कुनकुरी में कांग्रेस के विनयशील 81 वोटो से जीते। नगर पंचायत कोतबा में हितेंद्र पैंकरा 92 वोटो से जीते।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds