CG Board Exam 2025: 12वीं की बोर्ड परीक्षा कल से, नकल रोकने शिक्षा विभाग ने किए ये इंतेजाम

CG Board Exam 2025:  छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से प्रारंभ हो रही है. 28 मार्च तक चलने वाली परीक्षा में प्रदेश से 2,40,341 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे. वहीं 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से प्रारंभ होगी. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं. परीक्षा सामग्रियां सभी परीक्षा केन्द्रों में पहुंच चुकी हैं. गोपनीय सामग्रियां सुरक्षा के लिहाज से संबंधित क्षेत्र के थानों में रखी गई है. 1 मार्च को कक्षा 12वीं के हिन्दी पेपर से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होगी. परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds