CG भाजपा का संगठन चुनाव : शिव प्रकाश, नितिन नवीन का आना टला, अब दिल्ली में बैठक

रायपुर। प्रदेश भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर यहां पर 24 दिसंबर को होने वाली बैठक राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के न आने से टल गई है। अब यही बैठक 24 दिसंबर को दिल्ली में होगी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय, संगठन चुनाव के प्रदेश प्रभारी खूबचंद पारख और सदस्य सोमवार को दिल्ली जाएंगे। मंगलवार को दिल्ली में बैठक में संगठन चुनाव को लेकर चर्चा होगी। इसमें अब तक संगठन चुनाव में क्या-क्या हुआ है, इसकी रिपोर्ट दी जाएगी।

भाजपा का देश भर में संगठन चुनाव चल रहा है। अपने राज्य छत्तीसगढ़ में भी चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। बूथों में कमेटियों के गठन के बाद अब मंडल अध्यक्षों का चुनाव चल रहा है। अब तक चार सौ से ज्यादा मंडल अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। कुछ ही मंडल में चुनाव बचा है। यह सोमवार तक पूरा हो जाएगा। इसी के साथ जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगी।

प्रदेश के संगठन मंत्री पारख देंगे पूरी रिपोर्ट

दिल्ली में संगठन चुनाव को लेकर होने वाली बैठक में प्रदेश के संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख पूरी रिपोर्ट देंगे। इसमें बताया जाएगा कि कितने बूथों में कमेटियां बनीं हैं, कितने में नहीं बन पाई है। जहां कमेटियां नही बनीं होगी उसका कारण भी बताया जाएगा। मंडल अध्यक्षों के चुनाव में 476 मंडलों में से 440 में ही चुनाव हो रहा है, 35 मंडलों में अभी चुनाव नहीं रहा है। इसके बारे में भी बताया जाएगा कि किस कारण से वहां चुनाव नहीं हो रहा है। जिलाध्यक्षों का चुनाव कब तक पूरा होगा इसकी भी पूरी जानकारी रखी जाएगी। वहां से चुनाव को लेकर मार्गदर्शन मिलेगा। दिल्ली जाने वालों में संगठन चुनाव कमेटी के सदस्य मधुसूदन यादव, चंपा देवी पावले और कृष्णमूर्ति बांधी भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds