heml

CG भाजपा प्रत्याशियों ने स्वीकारी हार : पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगाया भीतरघात का आरोप, चार वार्डों में मिली करारी शिकस्त

नगरी। छत्तीसगढ़ के नगर पंचायत नगरी में हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।यहां के चार वार्डों  3, 4 और 8 से पार्टी प्रत्याशियों को हार मिली है। वहीं हारे हुए उम्मीदवारों ने हार स्वीकारते हुए आम जनता का निर्णय बताया है। लेकिन उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की गुटबाजी और भीतरघात को सबसे बड़ा कारण माना है।

वार्ड क्रमांक 4 से भाजपा प्रत्याशी सुनील निर्मलकर ने बताया कि एक निर्दलीय प्रत्याशी ने मतदाताओं को यह कहकर भ्रमित किया की वे भाजपा से ही जुड़े हैं। इससे भाजपा के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगी और वे पराजित हो गए। वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा प्रत्याशी कामनी साहू ने अपनी हार के लिए वार्ड में ही रहने वाले पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया, जिन्होंने मतदाताओं को गुमराह किया और भीतरघात किया।

पार्टी के कार्यकर्ताओं पर फोड़ा हार का ठिकरा  

प्रत्याशी चयन से नाराज और व्यक्तिगत विद्देश के चलते कुछ कार्यकर्ताओं ने खुलकर विरोध नहीं किया। लेकिन वार्ड में मतदाताओं को भाजपा के खिलाफ भड़काने का काम पराजय का कारण बना। वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा प्रत्याशी रवेंद्र साहू ने अपनी हार के लिए वार्ड में ही रहने वाले पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। जिन्होंने मतदाताओं को गुमराह किया और भीतरघात किया।

भीतरघात करने वालों पर कार्यवाही की मांग 

वार्ड क्रमांक 3 के भाजपा प्रत्याशी लोकेश साहू ने कहा कि, उनकी हार का कारण पार्टी कार्यकर्ताओं की गुटबाजी नहीं, बल्कि उनके अपने करीबी लोगों का सही से साथ न देना रहा। पराजित भाजपा प्रत्याशियों सुनील निर्मलकर और कामनी साहू ने इस मामले को पार्टी संगठन के संज्ञान में लाने और भीतरघात करने वालों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग की है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश 

भाजपा में भीतरघात होने की जानकारी लगने पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी काफी नाराजगी जताई है। उन्होंने भविष्य में पार्टी स्तर पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने की बात स्वीकार की है। इस घटनाक्रम से भाजपा संगठन में उथल-पुथल मच गई है। चुनाव में निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पार्टी के कार्यकर्त्ताओं में काफी आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button