लॉगिन

CG : भैसों के झुंड से टकराकर बाइक सवार दंपत्ति सड़क पर गिरे, महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Chhattisgarh October 28, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : भैसों के झुंड से टकराकर बाइक सवार दंपत्ति सड़क पर गिरे, महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

CG : भैसों के झुंड से टकराकर बाइक सवार दंपत्ति सड़क पर गिरे, महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां छुईखदान में आज सोमवार की दोपहर छुईखदान अंतर्गत ग्राम ओटेबंद निवासी परिवार मोटरसाइकिल से खैरागढ़ की तरफ जा रहा था, तभी उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।

प्रत्यक्ष दर्शीयों ने बताया कि पुरुष और महिला की बाइक भैंसों के झुंड से टकरा गई, और बाइक में सवार पति चमरू जंघेल और पत्नी दुर्गा जंघेल सड़क पर गिर गए, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की चपेट में महिला आ गई, और कुचल जाने से महिला के शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गए और महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds