CG बीजापुर मुठभेड़ : ढेर हुए 11 वर्दीधारी महिला और 20 पुरूष नक्सलियों के शव बरामद

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नेशनल पार्क इलाके में आज सुरक्षाबल के जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं 2 जवान शहीद हो गए और दो अन्य जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ के बाद जवानों ने 11 वर्दीधारी महिला और 20 पुरूष नक्सलियों के शव के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए है। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 40 दिनों में कुल 65 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये। सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF/ Bastar Fighters & अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। शहीद जवानों का बलिदान हमारे संकल्प के लिए प्रेरणा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds