लॉगिन

CG : किसानों के लिए बड़ी खबर… इस तारीख तक करा सकते हैं फसलों का बीमा

Chhattisgarh July 15, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG : किसानों के लिए बड़ी खबर…   इस तारीख तक करा सकते हैं फसलों का बीमा

CG : किसानों के लिए बड़ी खबर… इस तारीख तक करा सकते हैं फसलों का बीमा

रायपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ वर्ष 2024 के लिए फसल बीमा कराने की तारीख तय की गई है. किसान 31 जुलाई तक फसलों का बीमा करा सकते हैं. इस बारे में छत्तीसगढ़ के कृषि विभाग की तरफ से सूचना जारी कर दी गई है.योजना में धान सिंचित, धान असिंचित फसलों, उड़द, मूंग, मूंगफली, कोदो, कुटकी, मक्का, अरहर /तुअर, रागी एवं सोयाबीन को शामिल किया गया है.

कृषि विभाग ने किसानों के लिए सूचना जारी करते हुए कहा है कि अपना आधार कार्ड खरीफ वर्ष के लिए दिनांक 31 जुलाई 2024 से पूर्व बैंक में अपडेट करा लें. फसल बीमा पोर्टल पर बिना आधार प्रमाणीकरण के बीमा मान्य नहीं होगा. फसल लगाने वाले सभी अऋणी किसानों को प्रस्ताव पत्र के साथ नवीनतम आधार कार्ड की छायाप्रति, नवीनतम भूमि प्रमाण-पत्र (बी-1, खसरा) की कॉपी, बैंक पासबुक के पहले पन्ने की कॉपी जिस पर एकाउंट, आईएफएससी कोड, बैंक का पता साफ-साफ दिख रहा हो जरुरी है.

इसके अलावा फसल बुवाई प्रमाण-पत्र अथवा प्रस्तावित फसल बोने का आशय का स्वघोषणा पत्र, किसान का वैध मोबाईल नंबर और बटाईदार, कास्तकार, साझेदार किसानों के लिए फसल साझा, कास्तकार का घोषणा पत्र सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा .

धान सिंचित के लिए बीमा राशि 60 हजार प्रति हेक्टेयर और प्रीमियम 1200 रुपए और असिंचित फसल के लिए बीमा राशि 43 हजार प्रति हेक्टेयर और प्रीमियम 860, उड़द व मूंग के लिए बीमा राशि 22 हजार प्रति हेक्टेयर और प्रीमियम 460 रुपए निर्धारित की गई है. इसी प्रकार मूंगफली की बीमा राशि 42 हजार प्रति हेक्टेयर और प्रीमियम 840 रुपए, कोदो की बीमा राशि 16 हजार प्रति हेक्टेयर और प्रीमियम 320 रुपए तय की गई है.

कुटकी की बीमा राशि 17 हजार प्रति हेक्टेयर और प्रीमियम 340 रु. ,मक्का की बीमा राशि 36 हजार प्रति हेक्टेयर और प्रीमियम 720 रुपए,अरहर की बीमा राशि 35 हजार प्रति हेक्टेयर और प्रीमियम 700 रुपए तय की गई है. रागी की बीमा राशि 15 हजार प्रति हेक्टेयर और प्रीमियम 300 रुपए , सोयाबीन की बीमा राशि 41 हजार और प्रीमियम 820 रुपए निर्धारित की गई है. इस संबंध में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/farmer से प्राप्त कर सकते हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds