रायपुर/नईदिल्ली। छत्तीसगढ़ में नए डिप्टी सीएम की नियुक्ति कर दी गई है। इस पद की जिम्मेदारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। बुधवार को ही दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई है। इसके बाद यह फैसला लिया गया है।
