CG : यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष का एक और वीडियो हुआ वायरल, बीच सड़क पर की हवाई फायरिंग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष शेरू असलम का नाम तो सभी को याद होगा। कुछ समय पहले शेरू असलम किसान को धमकी देने और पद का रौब जमाने को लेकर सुर्खियों में आया था। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर आलोचना की थी। वहीं अब शेरू असलम का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होते ही हर तरफ खलबली मच गई है।

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम भीड़ के बीच ही हवाई फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड का बताया जा रहा है। शेरू असलम पर पहले भी किसान को धमकाने और पद का रौब दिखाते हुए वीडियो वायरल हो चुका है। इस मामले में शेरू असलम पर कार्रवाई भी की गई थी।

वहीँ अब हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने से एक बार फिर यूथ कांग्रेस नेता विवादों में आ गए हैं। हालांकि वीडियो कब की हैं यह अभी साफ़ नहीं हो पाया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds