CG ई-चालान से बचने अपनाया पैतरा : बाइक की नंबर प्लेट से की छेड़खानी, एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार क्राइम रेट बढ़ता ही जा रहा है। इसके अलावा युवा सरेआम ट्रैफिक नियमों का भी उल्लंघन करने से नहीं चूक रहे हैं। ताजे मामले में ई चालान से बचने के लिए युवक बाइक की नंबर में छेड़छाड़ कर रहे हैं। वास्तविक मालिकों के पास ई चालान पहुंचने से मामले का खुलासा हुआ। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ई चालान से बचने के लिए अब युवक नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। इसी क्रम में कुछ युवकों ने ई चालान से बचने के लिए बाइक की नंबर प्लेट पर छेड़खानी की। जिससे चालान वास्तविक मालिकों के पास गई। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी तो मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने इस मामले में आरोपी भावेश सावरकर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दूसरा आरोपी मोहम्मद अहमद फरार हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी और कूट रचित दस्तावेज की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds