लॉगिन

CG : पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी 5 दिन बाद जंगल से गिरफ्तार, 10 माह की बच्ची सकुशल बरामद

Chhattisgarh January 22, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी 5 दिन बाद जंगल से गिरफ्तार, 10 माह की बच्ची सकुशल बरामद

CG : पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी 5 दिन बाद जंगल से गिरफ्तार, 10 माह की बच्ची सकुशल बरामद

बिलासपुर: कोटा क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने पांच दिनों के बाद जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के साथ उसकी 10 महीने की बच्ची भी थी, जिसे लेकर वह फरार चल रहा था। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया है। बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। इस घटना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह अपनी गोद ली हुई 10 महीने की बच्ची को लेकर फरार हो गया था।

मृत महिला की पहचान 42 वर्षीय समुद्री बाई के रूप में हुई है, जो ग्राम सलका के धनवार मोहल्ले की निवासी थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को किसी घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि मैकू धनवार ने गुस्से में आकर लाठी-डंडों से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही समुद्री बाई की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मैकू अपनी बच्ची को लेकर मौके से भाग गया। पुलिस को जानकारी मिलते ही उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की तलाश में जुट गई।

लगातार खोजबीन के बाद पुलिस ने पांच दिन की मेहनत के बाद आरोपी मैकू को जंगल से गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को भी पुलिस ने सकुशल बचा लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच जारी है। यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवादों के खतरनाक परिणामों की ओर ध्यान आकर्षित करती है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर बच्ची को सुरक्षित बचाने और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds