CG आप नेता की गुंडागर्दी : महिला डॉक्टर के साथ की अभद्रता, पुलिस ने सुरजीत ठाकुर को किया गिरफ्तार

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता सुरजीत ठाकुर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, स्व बद्रीनाथ बघेल जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता व्यवहार किया है।
बता दें कि, जिला अस्पताल में 18 फरवरी की रात को डॉ. दीक्षा बघेल इमरजेंसी ड्यूटी पर थी। रात 10 बजे आईसीयू में भर्ती पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए उसे बुलाया गया। पीड़ित मरीजों के सिर की चोट और हाइपोवोलमिक शॉक है। उसी समय सुरजीत ठाकुर अपने बच्चे को दस्त की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे।
घटना सीसीटीवी में कैद
इसी दौरान मामला आपातकालीन नहीं था, इसलिए डॉक्टर ने प्राथमिकता के आधार पर मरीजों को देखने की व्यवस्था की। इस पर सुरजीत ठाकुर आक्रोशित हो गए और जबरन आईसीयू के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए। उन्होंने महिला डॉक्टर के साथ अपशब्द की। सुरजीत ने अपने राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए उन्हें ट्रांसफर करवाने और सस्पेंड की धमकियाँ दी। इस घटना सीसीटीवी फुटेज में अस्पताल में उपलब्ध है।
डॉक्टरों के विरोध के बाद हुई गिरफ्तारी
इस घटना के बाद महिला डॉक्टर मानसिक रूप से इतनी आहत हो गईं। वह ड्यूटी करने में असमर्थ महसूस कर रही थी और खुद को असुरक्षित समझने लगीं। इससे अस्पताल के अन्य डॉक्टरों में भी भय का माहौल बन गया। डॉक्टरों ने इस घटना के विरोध में एकजुट होकर प्रशासन से आरोपी की गिरफ्तारी की माँग की। डॉक्टरों के इस सामूहिक विरोध और पुलिस प्रशासन की तत्परता के चलते आप नेता सुरजीत ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
डॉक्टरों ने जताया संतोष
गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। भविष्य में चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर और भी ठोस कदम उठाए जाएँगे। डॉक्टरों ने कहा कि, चिकित्सकीय सेवाओं में बाधा डालने और डॉक्टरों से दुर्व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।