लॉगिन

CG : कबड्डी खेलने ओड़िसा गया था छत्तीसगढ़ का युवक, मैच खेलने के दौरान खिलाड़ी की मौत

Chhattisgarh October 15, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : कबड्डी खेलने ओड़िसा गया था छत्तीसगढ़ का युवक, मैच खेलने के दौरान खिलाड़ी की मौत

CG : कबड्डी खेलने ओड़िसा गया था छत्तीसगढ़ का युवक, मैच खेलने के दौरान खिलाड़ी की मौत

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के एक कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गयी, यह घटना सुबह ओडिशा के नुआपड़ा जिले के कोमाना इलाके में हुई, जहाँ खिलाडी ओडिशा के नुआपड़ा जिले के कोमाना इलाके में आज एक मैच के दौरान खिलाड़ी बीमार पड़ गया, जिसके बाद उस खिलाड़ी की मौत हो गई।

मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के दुदुमचुआ गांव के खगेश्वर राठिया (26) के रूप में हुई है। खगेश्वर और कुछ अन्य लोग कबड्डी मैच के लिए ताराबोड़ा आए थे। मैच के दौरान उन्हें अचानक कुछ स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं हुईं।

अन्य खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने खगेश्वर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें नुआपड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि, डीएचएच के डॉक्टरों ने खगेश्वर को मृत घोषित कर दिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds