लॉगिन

CG : BJP नेत्री सावित्री जगत के घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार पर तलवार से तोड़फोड, CCTV में कैद हुई हरकत

Chhattisgarh July 21, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
CG : BJP नेत्री सावित्री जगत के घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार पर तलवार से तोड़फोड, CCTV में कैद हुई हरकत

CG : BJP नेत्री सावित्री जगत के घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार पर तलवार से तोड़फोड, CCTV में कैद हुई हरकत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उत्कल महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा नेत्री सावित्री जगत के घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने आधी रात को तलवार से कार में तोड़फोड़ की। बता दें सावित्री जगत का घर पंडरी तालाब पुराना शीतला मंदिर के पास है। ये पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना इलाके का है।

दरअसल, एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें कुछ अज्ञात बदमाश नजर आ रहे हैं। इनमें से 2-3 बदमाश के हाथ के तलवार दिखाई दे रही है। और वे उसे लहरा रहे हैं। उनके हाथ में बीयर की बोतल भी नजर आ रही है। बदमाश युवकों के आने से पहले उस जगह पर एक आटो रिक्शा खड़ी है, जहां पहले से कुछ बच्चे नजर आ रहे हैं। लेकिन उन बदमाश के आते ही और बदमाशों द्वारा शायद डराने- धमाके से वे सभी वहां से चले जाते हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर सभी बदमाश की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds