लॉगिन

CG : अवैध रूप से रह रहे 2 पाकिस्तानी पकड़ाए, मतदाता परिचय पत्र समेत कई फर्जी दस्तावेज जब्त

Chhattisgarh April 28, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG : अवैध रूप से रह रहे 2 पाकिस्तानी पकड़ाए, मतदाता परिचय पत्र समेत कई फर्जी दस्तावेज जब्त

CG : अवैध रूप से रह रहे 2 पाकिस्तानी पकड़ाए, मतदाता परिचय पत्र समेत कई फर्जी दस्तावेज जब्त

रायगढ़। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी जिले के कोडतराई में फर्जी मतदाता पत्र बनवाकर रह रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में महिला अर्निश शेख और पुरुष ईफ्तिखार शेख शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम आज कोडतराई में जांच करने पहुंची थी। इस दौरान दो पाकिस्तानी नागरिकों के दस्तावेजों की जांच की गई। दस्तावेज फर्जी पाए जाने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में कई बड़े खुलासे हुए हैं। दरअसल अर्निश और ईफ्तिखार शेख बिना भारतीय नागरिकता के कई भारतीय दस्तावेज तैयार कर लिए थे। दोनों के पास से पाकिस्तान का पासपोर्ट के साथ वीजा भी जप्त कर लिया है।

फर्जी तरीके से कई भारतीय कागजात बनवा लिए थे, जिनमें मतदाता परिचय पत्र भी शामिल है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायलय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने किन-किन दस्तावेजों को कैसे और किसकी मदद से तैयार करवाया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds