CG 14 साल की छात्रा बनी माँ : 8 महीने पहले युवक ने किया था दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

भिलाई : दुर्ग जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र के एक गांव में 10वीं की भोली-भाली छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि एक 20 वर्षीय युवक ने उससे बहला-फुसलाकर गलत काम किया, इस बारे में छात्रा को अब भी कुछ समझ में नहीं आ रहा। घटना 8 से 9 महीने पुरानी बताई गई है। छात्रा दिशा मैदान के लिए घर से निकली थी, जिससे आरोपी नकुल साहू ने गलत काम किया। जब इस घटना की जानकारी छात्रा ने परिजनों को दी, तो मामला गांव के प्रमुख लोगों तक पहुंचा। लड़के माफी मांग ली, सभी ने बात खत्म होना समझ लिया।

इस बीच, छात्रा को चक्कर आना, उल्टियां आना शुरू हो गया। आसपास के डॉक्टरों को दिखाया गया। डॉक्टरों ने बताया कमजोरी की वजह से ऐसा हो रहा है, दवा दे दी गई। छात्रा को पता ही नहीं चला कि वह गर्भवती है। इस बीच अप्रैल महीने में वह अपने मामा के घर सुकमा गई। जहां अचानक पेट में दर्द हुआ। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, सोनोग्राफी कराई गई। इसके बाद पता चला कि वह करीब 8 महीने के गर्भ से है। इसके बाद वहीं उसकी डिलीवरी कराई गई। छात्रा ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बाद में उसने जामगांव आर थाने पहुंचकर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नकुल साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ 4 सीएचएल, 65 (1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पाटन के एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि, नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ अनाचार, पाक्सो के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया है। शादी का झांसा देकर आरोपी अनाचार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds