PM से मिले गूगल, बोइंग और अमेजन के CEO; सुंदर पिचाई बोले- डिजिटल इंडिया के लिए मोदी का दृष्टिकोण समय से आगे

वाशिंगटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा के अंतिम दिन गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई और अमेजन के सीईओ एंड्रयू जेसी और बोइंग के सीईओ डेविड एल कैलहौन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पिचाई ने कहा कि Google भारत के डिजिटलीकरण कोष में 10 बिलियन अमरीकी डालर का निवेश कर रहा है, यह पीएम मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

भारत में 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा गूगल

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पिचाई ने कहा-अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान पीएम मोदी से मिलना सम्मान की बात थी। हमने प्रधानमंत्री के साथ साझा किया कि Google भारत के डिजिटलीकरण कोष में 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश कर रहा है। हम आज उत्साहित हैं कि हम GIFT सिटी गुजरात में अपना वैश्विक फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलने की घोषणा कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण समय से आगे

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद पिचाई ने कहा, “डिजिटल इंडिया के लिए प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण उनके समय से कहीं आगे का है और मैं इसे अन्य देशों के लिए एक ब्लूप्रिंट के रूप में देखता हूं।” बता दें कि भारतीय मूल के गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई 2015 में कंपनी के सीईओ बने। सीईओ पद पर नियुक्ति पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी थी।

भारत में तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति

सुंदर पिचाई ने पिछले साल दिसंबर में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कहा कि उनके नेतृत्व में तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति को देखना प्रेरणादायक है।

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ पिचाई ने कहा कि वह सभी के लिए काम करने वाले खुले इंटरनेट को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत साझेदारी जारी रखने और भारत की जी20 अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds