लॉगिन

Celebrity Cricket League 2023 : अब रायपुर में लगाएंगे सेलेब्रिटी चौके-छक्कों की बरसात

Entertainment February 9, 2023 रिपोर्टर: khabriram
Celebrity Cricket League 2023 : अब रायपुर में लगाएंगे सेलेब्रिटी चौके-छक्कों की बरसात

Celebrity Cricket League 2023 : अब रायपुर में लगाएंगे सेलेब्रिटी चौके-छक्कों की बरसात

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वनडे क्रिकेट के बाद अब सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) 2023 होगी। लोकप्रिय सीसीएल लीग के मैच 18 व 19 फरवरी को खेले जायेंगे। इसमें बॉलीवुड और साउथ के 150 से ज्यादा कलाकार क्रिकेट खेलेंगे।अभिनेता सोनू सूद, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, वेंकटेश, किच्चा सुदीप, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, सोहेल खान जैसे सुपरस्टार रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चौके-छक्कों के साथ बल्लेबाज़ी करते नजर आएंगे।

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे

CCL2023 रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के संस्थापक व निर्देशक श्रीनिवासन ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रायपुर में 18 व 19 फरवरी को आयोजित सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में मुख्य अतिथि के रूप में आने का निमंत्रण दिया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें धन्यवाद दिया।

ये कलाकार लेंगे भाग

celebrity cricket league

श्रीनिवासन के साथ आए आनंद बिहारी यादव ने कहा कि सीसीएल में करीब 150 फिल्मी कलाकार शामिल होंगे। उनके बीच टीमों के मध्य प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि इस लीग में सोनू सूद, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, सोहेल खान, वेंकटेश और किच्चा सुदीप समेत अन्य फिल्मी कलाकार हिस्सा लेंगे।

रायपुर में 18 और 19 फरवरी को होने वाले मैच का शेड्यूल

  • Bengal Tigers vs Karnataka Bulldozers.    (18 Feb. 2:30 to 6:30 PM) 
  • Chennai Rhinos vs Mumbai Heroes.          (18 Feb. 7:00 to 11:00 PM)
  • Kerala Strikers vs Telugu Warriors.             (19 Feb. 2:30 to 6:30 PM)
  • Punjab De Sher Vs Bhojpuri Dabanggs.      (19 Feb 7:00 to 11:00 PM)

टीम कप्तान के नाम-

  • बंगाल टाइगर्स – जिशू सेनगुप्ता
  • कर्नाटका बुल्डोजर्स – किच्चा सुदीप
  • चेन्नई रायन्स – आर्या
  • मुंबई हिरोज – रितेश देशमुख
  • केरला स्ट्राइकर – कुंचाको बबन    
  • तेलुगु वॉरियर्स – अखिल अक्किनेनी
  • पंजाब दे शेर – सोनू सूद
  • भोजपुरी दबंग – मनोज तिवारी
खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds