स्कूल के बाथरूम में लगा सीसीटीवी कैमरा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

Bilaspur : सोचिए, अगर किसी स्कूल के बाथरूम में सीसीटीवी कैमरा लगा हो और उसमें कैद छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए, तो कैसा बवाल मचेगा? ऐसा ही बाथरूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने का मामला बिलासपुर के लिंगियाडीह क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल से आया है. इस घटना ने अभिभावकों, छात्रों और प्रशासन में हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

बाथरूम में सीसीटीवी लगाने का मामला उजागर होने के बाद अधिकारियों ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत सीसीटीवी के को हटाने की बात कही है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉयज टॉयलेट के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, ऐसे में सवाल उठता है कि स्कूल प्रबंधन इतनी गंभीर लापरवाही कैसे बरत सकता है और क्या सीसीटीवी लगाने से पहले उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया था.

इस पूरे मामले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उन्हें प्रिंसिपल एम के मिश्रा ने वॉशरूम में तोड़फोड़ होने की वजह से टॉयलेट में डमी सीसीटीवी कैमरा लगाना बताया है, लेकिन प्रिंसिपल के द्वारा दिए गए अजीबो-गरीब बयान को लेकर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि कैमरा अगर डमी भी हो तो वहां नहीं लगाया जा सकता.

वहीं इस संबंध में स्कूल के कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल ऑफिस में लगे मॉनिटर में सब दिखाई देता है. अब प्रिंसिपल द्वारा मामले में अलग-अलग सफाई दी जा रही है. हालांकि अब तक उन्होंने मीडिया के सामने आकर कोई भी बयान नहीं दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds