लॉगिन

रायपुर रेल मंडल में सीबीआई की दबिश: बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप, सीनियर डीएमई से पूछताछ कर रही सीबीआई

Chhattisgarh August 14, 2026 रिपोर्टर: shailesh
रायपुर रेल मंडल में सीबीआई की दबिश: बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप, सीनियर डीएमई से पूछताछ कर रही सीबीआई

रायपुर रेल मंडल में सीबीआई की दबिश: बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप, सीनियर डीएमई से पूछताछ कर रही सीबीआई

दुर्ग। रायपुर रेल मंडल के भिलाई स्थित चरोदा पीपी यार्ड में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी के खिलाफ बिल पास करने के एवज में मोटी रकम मांगने की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने देर शाम दबिश दी। टीम ने सीनियर डीएमईअनमोल उइके से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके कार्यालय में दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

अनमोल उइके के खिलाफ दिल्ली सीबीआई को शिकायत मिली थी। सूत्रों के अनुसार, रेलवे में कॉन्ट्रैक्टर के रनिंग बिल पास करने के एवज में मोटी रकम मांगने की शिकायत सीबीआई से की गई थी। इस शिकायत के बाद गुरुवार देर शाम 8:30 बजे सीबीआई भिलाई पहुंची है। फिलहाल अभी कार्रवाई जारी है। रेलवे कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई के 8 अधिकारियों की टीम दिल्ली पासिंग गाड़ियों में भिलाई पहुंची है और सीधे सीनियर डीएमई अनमोल उइके के ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

2023 में भी हुई थी कार्रवाई

बता दें कि पीपी यार्ड में रेलवे वैगन के मेंटेनेंस का काम होता है। यहां पहले भी इसी तरह वर्ष 2023 में कॉन्ट्रैक्टर से कमीशन लेने के आरोप में सीबीआई ने दबिश दी थी। एक बार फिर भिलाई का पीपी यार्ड सीबीआई की रडार में है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds