लॉगिन

सावधान! छत्तीसगढ़ में इन दवाओं पर सीजीएमएससी ने लगाई रोक, अस्पतालों से मंगाए गए वापस

Chhattisgarh April 29, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सावधान! छत्तीसगढ़ में इन दवाओं पर सीजीएमएससी ने लगाई रोक, अस्पतालों से मंगाए गए वापस

सावधान! छत्तीसगढ़ में इन दवाओं पर सीजीएमएससी ने लगाई रोक, अस्पतालों से मंगाए गए वापस

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सीजीएमएससी ने फेरस सल्फेट और फोलिक एसिड दवाओं के वितरण पर रोक लगा दी है. दवाओं की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद जांच प्रक्रिया शुरू की गई है. जांच पूरी होने तक राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की गई दवाओं को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, यह दवाएं Cipco फार्मास्युटिकल्स द्वारा सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की गई थी. मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए सभी अस्पतालों को स्टॉक तुरंत वेयरहाउस में जमा करने के निर्देश दिए हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds