सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी व साइन का जेवर की चोरी, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा  : जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

मामला थाना बलौदा क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी संजय मिरी 16 फरवरी को पारिवारिक कार्यक्रम में बाहर गए थे। 23 फरवरी को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के कमरे का ताला टूटा हुआ है। अज्ञात चोरों ने घर से सोने का हार, 20 हजार रुपये नगद और आधार कार्ड पार कर दिया था।

रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में बलौदा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही दिव्यांशु सूर्यवंशी उर्फ भईया और सुशीला बाई सूर्यवंशी, निवासी जावलपुर को हिरासत में लिया गया।

कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सराहना हो रही!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds