अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे नदी में गिरी कार, पति-पत्नी गंभीर घायल

कवर्धा : जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र स्थित फोक नदी पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जबलपुर से कोरबा जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पुल से करीब 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि जिस पुल पर यह हादसा हुआ, वहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसी स्थान पर पूर्व में चार युवकों की भी जान जा चुकी है, जिससे पुल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पांडातराई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds